Showing posts with label VYAPAM. Show all posts
Showing posts with label VYAPAM. Show all posts

Saturday, July 4, 2015

MPTET :व्यापमं घोटाले की कवरेज करने गए पत्रकार की संदिग्ध मौत

MPTET  :व्यापमं घोटाले की कवरेज करने गए पत्रकार की संदिग्ध मौत

Publish Date:Sat, 04 Jul 2015 08:49 PM (IST) | Updated Date:Sat, 04 Jul 2015 09:09 PM (IST)

    
व्यापम घोटाले में छानबीन कर रहे पत्रकार की मौत

झाबुआ । मध्य प्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले से जुड़ी स्टोरी कवर करने गए एक टीवी पत्रकार की रहस्यमयी परिस्थितियों में झाबुआ के मेघनगर में मौत हो गई है। पत्रकार का नाम अक्षय सिंह था। जानकारी के मुताबिक अक्षय व्यापमं घोटाले में मृतका नम्रता डामौर के घर गए हुए थे। नम्रता का नाम व्यापमं घोटाले में आया था।

यही नहीं नम्रता का शव उज्जैन जिले में रेलवे ट्रेक के पास पड़ा मिला था। अक्षय इस संबंध में उनके माता-पिता का साक्षात्कार करने व अन्य कुछ जानकारी लेने गए थे।

नम्रता के पिता मेहताब सिंह डामौर ने बताया कि, आज दोपहर उनके निवास पर एक रिपोर्टर सहित चैनल के तीन लोग आए थे । बातचीत होने के बाद संबंधित कागजात की फोटोकॉपी कराने उनका एक परिचित बाजार गया।

उन्होंने कहा, रिपोर्टर सहित चैनल के लोग जब उनके घर के बाहर फोटोकॉपी का इंतजार कर रहे थे, तभी अक्षय के मुंह से अचानक झाग निकलने लगा और उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया। लेकिन अक्षय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबरों के मुताबिक अक्षय को एमपी की सीमा से लगे गुजरात के दाहोद भी ले जाया गया लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी है।

 कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अक्षय का पोस्टमार्टम गुजरात में दाहोद में हुआ है, हैरानी की बात यह है कि कैमरे के सामने वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में होनी चाहिए।
नम्रता के पिता महताब सिंह ने कहा कि अक्षय और दो अन्य लोग दोपहर में उनके घर आए थे। इंटरव्यू खत्म होने के बाद उन्होंने किसी को कुछ कागज फोटोकॉपी करवाने भेजा था।

atul

 

MPTET  टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News / VYAPAM News  / / 

http://mptet.blogspot.com 

http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/

 

 

Thursday, April 16, 2015

MPTET :ऑनलाइन होगी संविदा शिक्षकों की पात्रता परीक्षा -

MPTET :ऑनलाइन होगी संविदा शिक्षकों की पात्रता परीक्षा -

भोपाल। संविदा शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। वे निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र में कम्प्यूटर पर प्रश्न हल करेंगे। यह परीक्षा मप्र व्यावसायिक परीक्षा मंडल कराएगा। राज्य शासन ने बुधवार को संविदा शाला शिक्षक वर्ग एक, दो और तीन पात्रता परीक्षा की नियोजन प्रक्रिया घोषित कर दी है। हालांकि परीक्षा कब होगी, यह निर्णय व्यापमं लेगा। यह परीक्षा 41,500 पदों के लिए हो रही है।

वर्ष 2011 और 2012 में संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा में सामने आई गड़बड़ियों के बाद शासन ने संविदा शिक्षकों की नियोजन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। शिक्षक बनने के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को अब ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। परीक्षा कैसे और कब कराई जाएगी। इसका निर्णय व्यापमं लेगा, लेकिन अभ्यर्थियों को निर्धारित स्थान और समय पर एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर ऑनलाइन देने होंगे।

इतना ही नहीं, अभ्यर्थियों के परीक्षा फार्म से लेकर अन्य दस्तावेज ऑनलाइन रहेंगे। इन दस्तावेजों को कोई भी देख सकेगा और गड़बड़ी होने पर आपत्ति भी ले सकेगा। इस परीक्षा में अतिथि शिक्षकों को 200 से 399 दिन पढ़ाने पर 5 अंक, 400 से 599 दिन पढ़ाने पर 10 अंक और 600 दिन से अधिक पढ़ाने पर 15 अंकों का अधिभार दिया जाएगा। यह लाभ मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को मिल पाएगा। अतिथि शिक्षकों के अनुभव प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन ही जेनरेट किए जाएंगे।

शेष पद प्रतीक्षा सूची से भरे जाएंगे

रिक्त पदों से ज्यादा चयनित अभ्यर्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा। यह सूची विकल्पों के आधार पर विषयवार, आरक्षणवार, श्रेणीवार तैयार की जाएगी। मेरिट में आए अभ्यर्थियों में से जो पदभार ग्रहण नहीं करेंगे। उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा

MPTET  टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News / VYAPAM News  / / 

http://mptet.blogspot.com 

http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/

 

 

Tuesday, June 24, 2014

TEACHER RECRUITMENT MP :व्यापम घोटाले में उमा का नाम

TEACHER RECRUITMENT MP :व्यापम घोटाले में उमा का नाम

VYAPAM, MPTET, SAMVIDA TEACHER RECRUITMENT MP, 

MPTET  टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News / VYAPAM News

व्यापम घोटाले में बड़े नेताओं के नाम?

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले में आरोप लगाए हैं कि जांच के लिए बनाया गया विशेष कार्यबल (एसटीएफ) अब भी निष्पक्ष जांच नहीं कर रहा है।

कांग्रेस ने कॉल डिटेल्स जारी करते हुए दावा किया कि ये वही कॉल डिटेल्स हैं जिनके आधार पर छानबीन और जांच की गई है, और इनमें कई प्रमुख नेताओं के नंबरों से बात की गई है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि इन कॉल डिटेल्स में उमा भारती से लेकर आरएसएस नेता सुरेश सोनी तक के प्रमुख नेताओं के नाम हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने यह सवाल भी उठाया कि मुख्यमंत्री हाउस से किस महिला ने कॉल किए हैं

कॉल डिटेल्स के सोर्स की नहीं दी जानकारी

कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस लेकर कॉल डिटेल्स की एक सूची तो जारी की है लेकिन यह खुलासा नहीं किया कि ये कॉल डिटेल्स कहां से हासिल किए गए हैं।

कांग्रेस ने जो प्रेस नोट जारी किया है वह भी बहुत सारी बातों का खुलासा नहीं करता। उसमें नाम नहीं दिए गए हैं।

कांग्रेस ने घोटाले के प्रमुख आरोपियों के कॉल डिटेल्स का जिक्र तो किया लेकिन यह नहीं बताया कि ये किन-किन के फोन नंबरों के कॉल डिटेल हैं


हाईकोर्ट की निगरानी में चल रही है जांच

हाईकोर्ट की निगरानी में पूरे मामले की जांच एसटीएफ कर रहा है और हाल ही में इस बारे में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की गिरफ्तारी हुई है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद एसटीएफ ने और भी कई आरोपियों की गिरफ्तारियां की हैं।

उमा भारती का नाम एक ऐसे समय लिया गया है, जब वे रविवार को भोपाल पहुंच रही हैं। पहले भी अपना नाम आने के बाद उमा भारती ने काफी नाराजगी जाहिर की थी और डीजीपी नंदन दुबे को उनके पास जाकर सफाई देनी पड़ी थी। बल्कि उन्हें प्रेस को बताना पड़ा था कि उमा भारती की इस मामले में कोई भूमिका नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूरे मामले में दूध का दूध और पानी का पानी किया जाएगा। खजुराहो में विधायकों की बैठक ले रहे गृहमंत्री व पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सही दिशा में जांच को आगे बढ़वाया है।

News Source/ Sabhaar : Amar Ujala
***********************
केंद्रीय मंत्री उमा भारती तक पहुंची व्यापम घोटाले की आंच



मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्र ने व्यापम यानी व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले को शिक्षा का महाघोटाला करार देते हुए कहा कि उमा भारती का नाम इस घोटाले में पहले से था लेकिन सरकार ने उसे हटवा दिया था. कांग्रेस पार्टी का दावा है कि भारती ने 15 लोगों की सिफारिश की थी जिनके रॉल नंबर भी मौजूद है.
कांग्रेस का इल्जाम है कि मुख्यमंत्री निवास से 139 कॉल किए गए हैं जिन्हें सार्वजनिक किया जाना चाहिए. व्यापम घोटाले के छींटें शिवराज सरकार के पूर्व मंत्रियों और आला अधिकारियों पर भी पड़े हैं जिनमें से कई फरार बताए जा रहे हैं.
एसटीएफ ने शनिवार को दो दर्जन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जिन्हें 30 जून तक जेल भेज दिया गया है. इन आरोपियों में ज्यादातर लड़कियां हैं. एसटीएप ने इस मामले में शनिवार को पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा से भी पूछ-ताछ की. पूछताछ के दौरान इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कंट्रोलर पंकज त्रिवेदी, चीफ एनालिस्ट नितिन महेंद्र और ओएसडी ओपी शुक्ला भी मौजूद थे.
गौरतलब है कि इस मामले में एसटीएफ ने 500 छात्रों की लिस्ट तैयार की थी जो साल 2012-13 में पीएमटी की परीक्षा में शामिल हुए थे लेकिन सारे के सारे फर्जी थे.

News Source Sabhaar : aajtak.intoday.in

*************************

व्यापम घोटाला : क्या कर रही थी शिवराज सरकार?


मध्य प्रदेश में इन दिनों व्यापम घोटाले की व्यापक चर्चा है। इस मामले की तफ़्तीश में अब तक साढ़े चार सौ गिरफ़्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें एक पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता तक शामिल हैं और अब इस जांच की आंच और भी ऊपर तक जाती नज़र आ रही है।

News Sabhaar : http://www.ndtv.com/video/ player/news/vyapam-scam-questions-on-shivraj-singh-chauhan/327169
***************

VYAPAM, MPTET, TEACHER RECRUITMENT MP व्यापम घोटाला: कांग्रेस के आरोपों से बीजेपी का इनकार, कांग्रेस ने पत्नी और मामा का नाम लेकर शिवराज को घेरा

VYAPAM, MPTET, SAMVIDA TEACHER RECRUITMENT MP,
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले के घेरे में ब़ड़े बड़े लोग आ गये हैं. कांग्रेस ने व्यापम घोटाले के बहाने आरटीओ कांस्टेबल भर्ती का मुद्दा उठाकर शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह पर सवाल उठाये हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि घोटालों के घेरे में सीएम का परिवार है. कांग्रेस का आरोप है कि आरटीओ कांस्टेबल भर्ती में 19 वे लोग भर्ती किये गये जो साधना सिंह के मायके गोंदिया के रहने वाले हैं

कांग्रेस का आरोप है कि जिस अधिकारी को इन 19 लोगों के बारे में पूरी जानकारी थी उसका तबादला कर दिया गया. कांग्रेस का कहना है कि व्यापम घोटाले की सही तरीके से जांच हो तो सीएम का परिवार भी इससे नहीं बचेगा.

वहीं बीजेपी ने कांग्रेस के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस ये आरोप लगाकर मुख्यमंत्री की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की पत्नी का नाम लेकर सवाल उठाने की कोशिश की है तो व्यापम घोटाले में मामा का नाम लेकर परिवार को लपेटे में लिया है. कांग्रेस का आरोप है कि शिवराज के ममेरे भाई भी घोटाले में शामिल हैं. ममेरे भाई का नाम लेकर पिता को भी लपेटने की कोशिश की है.


शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दूध का दूध पानी का पानी करेंगे.  मध्य प्रदेश में टीचरों की भर्ती घोटाले में उमा भारती का नाम उछला है. इस पर काफी हंगामा मच रहा है. कांग्रेस और खुद उमा भारती ने सीबीआई जांच की मांग की है


मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले में नाम घसीटे जाने को बीजेपी उपाध्यक्ष उमा भारती ने किसी घिनौनी साजिश का हिस्सा बताया.

इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है. बीजेपी सरकार पर आरोप लगाने के साथ ही साथ इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है
News sabhaar : abpnews.abplive.in
 ***********

व्यापम घोटाले: कांग्रेस ने लगाए उमा भारती पर भी आरोप, पूर्व पीए के चक्कर में मुश्किल में शिवराज


 मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले के मामले में केंद्रीय मंत्री उमा भारती का भी नाम उछला है. भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया है कि व्यापम भर्ती घोटाले में कई नेताओं ने सिफारिशें की थी. कांग्रेस ने उमा भारती का भी नाम उसी सिलसिले में लिया है. कांग्रेस ने दावा किया है कि उनके पास एसटीएफ के दस्तावेज हैं.

आरोपों पर उमा का पक्ष नहीं आया है. कुछ कागज पेश किए और दावा किया कि इन कागजों में जिन-जिन नेताओं ने सिफारिशें की हैं उनके नाम लिखे हैं. इन नामों में मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, उमा भारती, राजभवन के नाम है. बीजेपी के नेताओं के एसएमएस भी हैं जिसमें बीजेपी नेताओं ने व्यापम के अधिकारियों को सिफारिशें की हैं.

बहुत सारे दलालों के भी नाम हैं जिन्होंने शिक्षक भर्ती, सिपाहियों की भर्ती, परिवहन निरीक्षकों और नागरिक आपूर्ति विभाग में भर्तियां करवाईं. कांग्रेस का दावा है कि ये कागज उन्हें एसटीएफ से मिले हैं

शिवराज सिंह के पूर्व पीए पर कसा शिकंजा, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की पुलिस रिमांड बढ़ी
मध्य प्रदेश के व्यापम भर्ती घोटाले की जांच कर रहे एसटीएफ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के पूर्व पीए प्रेम प्रसाद को पूछताछ के लिए बुलाया है. प्रेम प्रसाद पर अपनी बेटी को पीएमटी की परीक्षा में फर्जी तरीके से पास करने का आरोप है. भर्ती घोटाले में आरोपी पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को 24 जून तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है. एसटीएफ ने कोर्ट में कहा है कि वो व्यापम के पूर्व परीक्षा नियंत्रक पंकज त्रिवेदी और उनके ओएसडी रहे ओपी शुक्ला से आमना-सामना पूछताछ करना चाहती है.

व्यापमं की संविदा शिक्षक वर्ग-2 और तीन में गड़बड़ी कराने के आरोपी पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की पुलिस रिमांड अवधि शुक्रवार को समाप्त हुई. उन्हें एसटीएफ ने मनोज तिवारी की अदालत में पेश किया. यहां एसटीएफ ने यह कहते हुए कि, अभी शर्मा का व्यापमं के पूर्व परीक्षा नियंत्रक पंकज त्रिवेदी और उनके ओएसडी रहे ओपी शुक्ला से आमना-सामना कराना है, लिहाजा 25 जून तक उनकी पुलिस रिमांड दी जाए.


इस पर कोर्ट ने कड़े शब्दों में कहा कि अभी तक एसटीएफ क्या कर रही थी? हालांकि बाद में वकीलों के तर्क के आधार पर कोर्ट ने उन्हें 24 तक पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला किया. इसके साथ ही एसटीएफ ने पीएमटी प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से गिरफ्तार हुए छात्रों को भो कोर्ट में पेश किया

 News Source : ABP NEWS

Saturday, June 9, 2012

MPTET : कई निकायों में आवेदन कर सकेंगे उम्मीदवार


MPTET : कई निकायों में आवेदन कर सकेंगे उम्मीदवार
MP Teacher Eligibility Test News :
MP Samvida Shikshak Varg Recruitment By Vyapam for Teacher Eligibility Test Pass Candidates (Online Application Form will be Invited, result for  for Varg 1, Varg 3 already declared:
भोपाल. संविदा शिक्षक वर्ग के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आयोजित पात्रता परीक्षा पास करने और सारी शैक्षणिक योग्यताएं रखने वाले उम्मीदवारों को जल्द ही ज्वाइनिंग मिल सकती है। स्कूल शिक्षा विभाग एक माह में संविदा शिक्षकों के विभिन्न वर्ग के खाली पदों को भरने जा रहा है। उम्मीदवार एक साथ कई निकायों में आवेदन कर सकेंगे।

प्रदेशभर के प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत छात्रों की संख्या के मान से शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए व्यापमं विभिन्न वर्ग की पात्रता परीक्षा आयोजित 
कर चुका है। साथ ही वर्ग-1, वर्ग-3 के रिजल्ट भी घोषित कर चुका है। पात्रता परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों से अगले माह से ऑनलाइन आवेदन मंगाए जाएंगे

फीस 85 रुपए :
इस प्रक्रिया में एक क्लिक पर कोई भी आवेदक कई निकाय में आवेदन कर सकेगा। एमपी ऑनलाइन के माध्यम से की जाने वाली इस आवेदन प्रक्रिया के लिए आवेदक 85 रुपए बतौर शुल्क चुकाने होंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदक को एक कोड यानी रजिस्ट्रेशन नंबर दे दिया जाएगा। जिला स्तर पर आवेदकों की मेरिट सूची तैयार कर निकाय आवंटित कर दिया जाएगा।

डीएड वालों को प्राथमिकता : स्कूल शिक्षा विभाग के प्रभारी प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल के अनुसार वर्ग-3 के लिए डीएड उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

रिजल्ट नहीं आने से परेशानी
अभी व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ग-2 की पात्रता परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं किया है। इस कारण इस वर्ग के पदों की भर्ती सबसे बाद में होने की संभावना है।

संविदा शिक्षकों के वर्गवार खाली पद
: वर्ग-3 के खाली पदों की संख्या - 60 हजार
: वर्ग-2 के खाली पद- 10 हजार ( शेष 10 हजार प्रमोशन से भरे जाएंगे ) 
: वर्ग-1 के लिए खाली पदों की संख्या- 5200 (शेष दो-ढाई हजार पद प्रमोशन के से भरने के लिए)
( पदों की संख्या वरिष्ठ अधिकारियों 
के अनुसार। )

॥ नए पदों पर भर्ती किए जाने वाले संविदा शिक्षक इसी शिक्षण ड्डत्र से स्कूलों में पढ़ाएंगे। भर्ती प्रक्रिया में ज्यादा देरी नहीं होगी।
अर्चना चिटनीस, स्कूल शिक्षा मंत्री

News Source : Bhaskar.com ( 10.6.12)
****************
For more information, VISIT - http://mptet.blogspot.com