Showing posts with label MPTET. Show all posts
Showing posts with label MPTET. Show all posts

Saturday, September 28, 2024

MPTET : MP TET 2024 Notification: आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी, जानें परीक्षा की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

MPTET  :

MP TET 2024 Notification: आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी, जानें परीक्षा की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

ध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET 2024) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2024 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए राज्य के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।


महत्वपूर्ण तिथियाँ:

आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 अक्टूबर 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2024

आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2024

परीक्षा तिथि: 10 नवंबर 2024 (दो शिफ्टों में)

पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक (रिपोर्टिंग समय: 7:00 बजे से 8:00 बजे तक)

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक (रिपोर्टिंग समय: 12:30 बजे से 1:30 बजे तक)

पात्रता (Qualification):

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ हायर सेकेंडरी/ग्रेजुएशन और प्रारंभिक शिक्षा में 2 या 4 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा का प्रारूप और उत्तीर्ण अंक:

प्रश्न पत्र: प्रत्येक प्रश्न का एक अंक होगा, और परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है।

उत्तीर्ण अंक:

सामान्य वर्ग: 60%

आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD/EWS): 50%

प्रमाणपत्र वैधता: पास होने पर प्रमाणपत्र जीवनभर के लिए वैध रहेगा।

आवेदन शुल्क:

सामान्य और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए: ₹500

मध्य प्रदेश के SC/ST/OBC/EWS/PwD उम्मीदवारों के लिए: ₹250

पोर्टल शुल्क: कियोस्क से आवेदन करने पर ₹60 और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगिन करने पर ₹20 का अतिरिक्त शुल्क।

परीक्षा केंद्र:

परीक्षा राज्य के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी, जिनमें प्रमुख केंद्र हैं: बालाघाट, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सतना, सीधी, और उज्जैन।


आवेदन कैसे करें:

ऑफिशियल वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर "MP TET Registration" लिंक पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें।

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन पत्र जमा कर, भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

नोट: इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और आधिकारिक वेबसाइट से ताज़ा जानकारी प्राप्त करते रहें।


MPTET  टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News / VYAPAM News  / / 

http://mptet.blogspot.com 

http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/

 

 

MPTET :MP TET 2024 Notification: Official Announcement for MP Primary Level TET, Check Exam Date

MPTET  :MP TET 2024 Notification: Official Announcement for MP Primary Level TET, Check Exam Date

The official notification for the MP TET 2024 (Madhya Pradesh Primary Level Teacher Eligibility Test) has been released. Interested candidates can apply online starting from October 1, 2024, through the official website esb.mponline.gov.in. Here’s all you need to know about the exam, eligibility criteria, and important dates.


Key Highlights of MP TET 2024:

  1. Application Start Date:
    October 1, 2024

  2. Application End Date:
    October 15, 2024

  3. Application Correction Window:
    Corrections in the submitted application form can be made until October 20, 2024.

  4. Eligibility Criteria:
    Candidates must have a minimum of 50% marks in their Higher Secondary/Graduation and a 2/4-year Diploma in Elementary Education (or equivalent).
    Detailed eligibility criteria can be found in the official notification.

  5. Exam Date:
    November 10, 2024, in two shifts:

    • Morning Shift: 9:00 AM – 11:30 AM
      Reporting Time: 7:00 AM – 8:00 AM
    • Afternoon Shift: 2:30 PM – 5:00 PM
      Reporting Time: 12:30 PM – 1:30 PM
  6. Exam Mode:
    The exam will be conducted offline at multiple centers across cities like Bhopal, Gwalior, Indore, Jabalpur, Rewa, and more.


Eligibility and Qualification Details for MP TET 2024:

To apply for MP TET 2024, candidates must meet the following educational qualifications:

  • Higher Secondary/Graduation with at least 50% marks.
  • Diploma in Elementary Education (2 or 4 years) or its equivalent.

For detailed qualification requirements, candidates are advised to download and read the MP TET 2024 Notification PDF available on the official website.


Exam Structure and Passing Criteria:

  • No Negative Marking: Each question carries 1 mark, with no penalty for incorrect answers.
  • Passing Marks:
    • General Category: 60%
    • Reserved Categories (SC/ST/OBC/EWS/PwD): 50%
  • Validity: The qualifying certificate is valid for a lifetime.

Application Fee for MP TET 2024:

  • General/Other State Candidates: ₹500
  • Madhya Pradesh SC/ST/OBC/EWS/PwD Candidates: ₹250
  • Additional Portal Fees: ₹60 (₹20 for Registered Users)

Step-by-Step Guide to Apply for MP TET 2024:

  1. Visit the official website: esb.mponline.gov.in.
  2. Click on the MP TET Registration Link on the homepage.
  3. Complete the registration process by providing the required details.
  4. Fill out the application form carefully and upload necessary documents.
  5. Pay the application fee online.
  6. Submit the form and take a printout for future reference.

Important Dates to Remember:

  • Registration Opens: October 1, 2024
  • Registration Closes: October 15, 2024
  • Exam Date: November 10, 2024 (Two Shifts)

Don’t miss this opportunity if you're looking to start your career as a Primary Teacher in Madhya Pradesh government schools. Stay updated with all the important notifications on the official website!

For correct details and updates, download the MP TET 2024 Notification PDF from the official site esb.mponline.gov.in 


MPTET  टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News / VYAPAM News  / / 

http://mptet.blogspot.com 

http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/

 

 

Sunday, September 8, 2024

MPTET : मध्य प्रदेश: पहली भर्ती ही पूरी नहीं, अब शिक्षक भर्ती 2023 की नियुक्तियां भी अटकी!

MPTET   : मध्य प्रदेश: पहली भर्ती ही पूरी नहीं, अब शिक्षक भर्ती 2023 की नियुक्तियां भी अटकी!


स्कूल शिक्षा विभाग के जनजातीय कार्य विभाग के पात्रता शिक्षक भर्ती 2018 के करीब 7 हजार चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति के इंतजार में है...।
भोपाल स्थित शिक्षण संचालनालय कार्यालय परिसर.

भोपाल। शिक्षक भर्ती 2018 के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पूरी तक नहीं हो पाई और अब शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा 2023 वर्ग-1 के 4 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र भी अटक गए है। स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के स्कूलों में उच्च माध्यमिक शिक्षक के नियुक्ति के लिए पात्र 4921 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट बीते 20 फरवरी को जारी हो चुकी है, जिसके बाद से यह चयनित अभ्यार्थी नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यह चयन परीक्षा 8 हजार से अधिक पदों के लिए आयोजित की गई थी।

भर्ती में 50 प्रतिशत पद बैकलॉग के शामिल

उच्च माध्यमिक चयन परीक्षा 2023 में 16 विषयों के लिए हुई परीक्षा के माध्यम से 8,720 पदों की पूर्ति होना थी, जिसमें से 3,700 पद बैकलॉग के थे, मगर पिछड़ा वर्ग के 13% पद होल्ड होने और कुछ पदों पर पात्रता पूरी न करने के कारण कर्मचारी चयन मंडल द्वारा मात्र 4921 अभ्यर्थी की मेरिट लिस्ट जारी की गई है। जिसके बाद से यह आवेदक अपनी नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं।

रिजल्ट जारी होने के एक महीने बाद भी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलने का इंतजार है। दूसरी तरफ 1 अप्रैल से स्कूलों में नवीन शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा हैं। एक अभ्यर्थी ने बताया कि स्कूलों में रिक्त पदों से पढ़ाई प्रभावित न हो, सरकारी स्कूलों में अच्छे शिक्षकों की नियुक्ति हो इसलिए इस बार पात्रता एवं चयन दो-दो परीक्षा लेकर किया गया हैं, इस चयन प्रक्रिया में ही चयनित शिक्षकों के 15 महीने बीत गए।

स्कूल शिक्षा विभाग के जनजातीय कार्य विभाग के पात्रता शिक्षक भर्ती 2018 के करीब 7 हजार चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति के इंतजार में है। काउंसलिंग के बाद इन्हें नियुक्ति दी जानी थी. लेकिन यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई। 

कैसे अटक गई नियुक्तियां ? 

शिक्षित युवाओं ने 10 वर्षों तक शिक्षक भर्ती आने का इंतजार किया। लंबे इंतजार के बाद 2018 में 17 हजार पदों पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा और 2200 पदों पर जनजातीय कार्य विभाग द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई। कर्मचारी चयन मंडल ने फरवरी 2019 में परीक्षा आयोजित कराई। इसी बीच मध्य प्रदेश में शिवराज के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बदल गई और कांग्रेस की कमलनाथ सरकार सत्ता में आई। इस दौरान कांग्रेस सरकार ने कई नियमों में परिवर्तन किए। 

11 महीने के बाद मध्य प्रदेश में पुनः सत्ता परिवर्तन हुआ और फिर शिवराज सिंह मुख्यमंत्री बनकर सत्ता में वापस आ गए। कोरोना महामारी के कारण शिक्षक भर्ती 2018 का रिजल्ट 2 साल के लिए टल गया। लॉकडाउन के बाद जब सब कुछ पटरी पर आने लगा तब चयनित अभ्यर्थियों ने सैकड़ों आंदोलन किए। भोपाल के शाहजहानी पार्क, नीलम पार्क, डीपी‌आई, स्कूल शिक्षा मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्री के आवास के सामने प्रदर्शन किया। 

चयनित शिक्षकों का आरोप था कि स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य दोनों विभागों द्वारा अलग-अलग काउंसलिंग आयोजित की गई। जिसके चलते एक ही अभ्यर्थी का नाम दोनों विभाग में शामिल हो गया और हजारों रिक्त पद पोर्टल पर भरे दिखाई दिए परंतु वास्तव में यह सभी पद रिक्त थे। क्योंकि जिस अभ्यर्थी का नाम स्कूल शिक्षा विभाग में था उसी अभ्यर्थी का नाम जनजाति कार्य विभाग की मैरिट लिस्ट में भी शामिल था।

ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी ने एक ही विभाग में नियुक्ति ली अन्य दूसरे विभाग में पद खाली रहा। "शिक्षक भर्ती नियम पुस्तिका के बिंदु 8.3 में  उल्लेखित है कि एक अभ्यर्थी का नाम एक ही नियोक्ता सूची में शामिल किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके साथ ही नियम के मुताबिक कुल विज्ञापित 17 हजार पदों में से 15 हजार पदों की पूर्ति पहली काउंसलिंग में की जाएगी और शेष रहे दो हजार पदों की पूर्ति दूसरे चरण में की जानी थी। आजतक यह चरण आयोजित ही नहीं हो सका। 

29 सितंबर 2022 में एक नोटिफिकेशन जारी किया. जिसे नवीन विज्ञप्ति बताया गया और दोनों विभागों ने अपनी सुविधा के हिसाब से संयुक्त काउंसलिंग आयोजित की, स्कूल शिक्षा विभाग ने दो हजार पद न देते हुए नवीन विज्ञप्ति के नाम पर 2750 पदों पर पूर्ति का विज्ञापन जारी किया और योग्यता अर्जन तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर 22 कर दी गई। जबकि नियुक्ति 2018 के अभ्यर्थियों को ही दी गई। 

ऐसे में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि जिन अभ्यर्थियों की योग्यता नहीं थी उन्होंने कैसे आवेदन किया और परीक्षा में बैठे और इसके बाद 2022 में भी नियुक्ति के लिए पात्र हो गए? चयनित अभ्यर्थियों का आरोप है कि जो पद विभाग ने जारी किए थे उन पर पूर्ण तरीके से भर्ती नहीं की है कई विसंगतियां जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा की गई है. जिसके कारण वह मेरिट होल्डर होकर भी नियुक्ति लेने से वंचित रह गए है। 

2018 की चयनित अभ्यर्थी रक्षा जैन ने द मूकनायक प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए बताया कि चयनित अभ्यर्थी दर-दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर है। कोई भी मंत्री नेता ऐसा नहीं है, जिसके पास वह अपनी बात रखने ना पहुंचे हो, लेकिन उनकी मांग पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। 

जैन ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शिक्षा मंत्री से भर्ती की विसंगतियों को दूर करने के लिए कई बार सम्बंधित दस्तावेज सहित ज्ञापन सौंपा, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव और लोक शिक्षण संचनालय में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों ने गुमराह किया।  

जैन ने आगे कहा- "सरकार ने समय-समय पर नियमों में संशोधन किया जब अधिकारियों को अवगत कराया तो अधिकारियों द्वारा कोर्ट जाने की सलाह दी गई। प्रशासन की लापरवाही के कारण हम सभी आर्थिक, मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं।" इस संबंध में द मूकनायक प्रतिनिधि ने लोक शिक्षण संचालनालय की सहायक संचालक कामना आचार्य को फोन किया पर उनसे बात नही हो सकी। 


MPTET  टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News / VYAPAM News  / / 

http://mptet.blogspot.com 

http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/

 

MPTET : भर्ती- 2023 में लापरवाही:उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती... चयन परीक्षा पिछले वर्ष अगस्त में हुई, 4721 चयनितों को नियुक्ति नहीं मिली

MPTET  : भर्ती- 2023 में लापरवाही:उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती... चयन परीक्षा पिछले वर्ष अगस्त में हुई, 4721 चयनितों को नियुक्ति नहीं मिली

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुए तीन महीने गुजरे लेकिन मप्र उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 में 4721 चयनितों को अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं। इसके लिए अभ्यर्थी फिर लामबंद हुए हैं। जून में इस भर्ती का रिजल्ट और चयन सूची जारी कर दी गई थी। लेकिन अब तक इनक

.

अभ्यर्थियों ने बताया कि डीपीआई में कोई भी अधिकारी उनसे नहीं मिलता नहीं है। यह भी जवाब नहीं दिया जा रहा है कि उनकी नियुक्ति कब तक होगी। इन अभ्यर्थियों की चयनित सूची करीब सात महीने पहले जारी हुई थी। वर्तमान में स्कूलों में तिमाही परीक्षा और फिर दिसंबर में छह माही परीक्षा आयोजित होंगी। ऐसे में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों का कोर्स भी पिछड़ रहा है।

प्राइवेट स्कूलों से छोड़ी जॉब

अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने सोचा था कि जुलाई में ही उनकी नियुक्ति हो जाएगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में अनेक अभ्यर्थी जो प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे, उन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी थी। इसका कारण यह था कि उनकी जगह कोई और नियुक्त हो जाएगा। अगर वे बीच में छोड़ेंगे तो पढ़ाई पर इसका सीधा असर होगा।

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती फैक्ट फाइल

  1. भर्ती विज्ञापन - दिसंबर 2022
  2. पात्रता परीक्षा - फरवरी 2023
  3. चयन परीक्षा - अगस्त 2023
  4. रिजल्ट व चयन सूची जारी - फरवरी 2024
  5. दस्तावेज सत्यापन - जून 2024

MPTET  टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News / VYAPAM News  / / 

http://mptet.blogspot.com 

http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/

Wednesday, January 11, 2017

MPTET : संविदा शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा MP Samvida Shikshak Bharti 2017 @ www.vyapam.nic.in Grade 1/2/3, Apply Online, Application Form

MPTET  :

 



संविदा शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा MP Samvida Shikshak Bharti 2017 @ www.vyapam.nic.in Grade 1/2/3, Apply Online, Application Form





MP Samvida Shikshak Bharti 2017 Madhya Pradesh professional examination board is going to issue a notification for the MP Samvida Shikshak Bharti 2017 MP Vyapam 41000 Post in 1/2/3 varg on the contract basis appointment in the Madhya Pradesh state. Interested candidate Can Apply Online, Application Form, Eligibility Criteria, How to Apply Post, at Official Website www.vyapam.nic.in. आप सभी का इंतज़ार ख़तम होने वाला है क्योकि मध्य प्रदेश सविदा शिक्षक की भर्ती जल्द आने वाली है इस परीक्षा की एग्जाम डेट हमने निचे अंकित कर दी हैं आप पूरी पोस्ट पढ़े जिसमे आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी अभी ये खबर मिली हैं जो की लोकल समाचार पत्र के माध्यम से हमें मिली हैं खबर यह है की संविदा शिक्षक ४१००० पदों की भर्ती जल्द ही आने वाली हैं.


MP Samvida Shikshak Bharti 2017 @ vyapam.nic.in Grade 1/2/3, Apply Online, Application Form
Information About MP Samvida Shikshak Bharti 2017

Madhya Pradesh professional examination board is going to issue a notification for the MP Samvida Shikshak Bharti 2017 MP Vyapam 1/2/3 varg on the contract basis appointment in the Madhya Pradesh state. Interested candidate who are willing to apply they can go to the official web site and apply for Varg 1/2/3 Notification by filling application form from the official web site.


Official Website : www.vyapam.nic.in


Get reliant details about MP Samvida Shikshak Bharti 2017 such as age limit, education qualification and other details from the official web site. Candidates are requested to read the notification carefully before applying because the application forms of any candidate without information will be rejected without returning the application fee and you can check more


संविदा शिक्षक वर्ग १ ,२ और ३ में पदों की संख्या का वितरण इस प्रकार हैं
Samvida Shikshak Varg 1 – 5000 Posts
Samvida Shikshak Varg 2 – 15000 Posts
Samvida Shikshak Varg 3 – 21000 Posts
MP Samvida Shikshak Recruitment 2017 Eligibility

SAMVIDA SHALA SHIKSHAK GRADE 1: Graduated in any stream from any recognized university and should have completed his B.Ed.
SAMVIDA SHALA SHISHAK GRADE 2: Graduate degree from any recognized university with at least 50% marks and should have completed the B.Ed and should have passed their secondary education with 50% marks.
SAMVIDA SHALA SHISHAK GRADE 3: Graduation degree from any recognized university with minimum 50% marks and should have 2 years diploma in elementary education or a B.ED degree.
MP Samvida Shikshak Vacancy 2017 Process of Selection

Final selection of the candidates will be based on the performance of the candidates in the written test and in the personal interview.
Madhya Pradesh professional examination board will make the merit list on the basis of the written exam.
Candidates who will be shortlisted for the merit list will get a call letter for the personal interview and the final list of the selected candidates will be made after the results of the personal interview.
MP Samvida Shikshak Bharti 2017 Fees Details


Mp Vyapam Samvida Shikshak Varg 1,2,3 Recruitment Fees Details – Must read the official notification for information on fees. Candidates who receive a discount on age,important to keep your certificate. General candidates to join the Mp Vyapam recruitment fees – 500/1000 (*Estimated) Rs.


MP Samvida Shikshak Bharti 2017 Exam Dates

Teacher Grade 1      27 to 29 may 2017
Teacher Grade 2      19 to 23 August 2017
Teacher Grade 3      15 to 31 july 2017
MP Samvida Shikshak Bharti 2017 Syllabus

GRADE 1 : Hindi, general English, general mental ability test, educational aptitude and reasoning, general study
GRADE 2 : language 1 Hindi, English or Sanskrit or Urdu A, mathematics, science, social science, child development and pedagogy.
GRADE 3 : math, environmental study, language 1 and language 2, child development and pedagogy.
Steps to Apply Online MP Samvida Shikshak Bharti 2017

Candidates may apply through the official web site and search for the MP SAMVIDA SHALA SHIKSHAK BHARTI VERG 1, 2, 3 2016.
Download the application form and fill the required details and attach the documents that have been asked with it.
Deposit the application fee from the online banking or bank CHALLEN. Enter the CHALLEN no on the application form and submit your application form.
Print the application form and keep it safe for future reference.

MPTET  टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News / VYAPAM News  / / 

http://mptet.blogspot.com 

http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/

 

 Category: Recruitment Tags: 

Wednesday, March 30, 2016

MPTET : रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़कर लगाई आग, शिक्षक भर्ती की फाइलें खाक

MPTET  :

रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़कर लगाई आग, शिक्षक भर्ती की फाइलें खाक

Sabhar : Bhaskar NewsMar 29, 2016, 06:30 AM IST


रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़कर लगाई आग, शिक्षक भर्ती की फाइलें खाक

ग्वालियर.जनपद पंचायत मुरार के रिकॉर्ड रूम में रविवार रात 12:30 बजे के बाद गेट तोड़कर आग लगा दी। इससे संविदा शाला शिक्षक भर्ती, मिड डे मील व प्रौढ़ शिक्षा का रिकॉर्ड जलकर खाक हो गया। जिला पंचायत परिसर में रहने वाले कर्मचारी भारत सिंह ने आग की सूचना डायल-100 को दी।

इसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस को रिकॉर्ड रूम के बाहर एक केन, मोबाइल, पेचकस व टूटा हुआ गेट मिला है। इससे प्रारंभिक तौर पर लगता है कि भर्ती में हुई गड़बड़ी को दबाने के लिए रिकॉर्ड में आग लगाई गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


इस घटना के बाद सोमवार को दफ्तर में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कर्मचारियों के मुताबिक आग लगाने वाले पीछे की तरफ से दीवार फांदकर छत के रास्ते आए होंगे। पुलिस को सबसे पहले सूचना देने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भारत सिंह ने कहा, रात 12:30 बजे उसे पटिया टूटने की आवाज आई। पत्नी ने कहा, जनपद कार्यालय की ओर से धुएं की दुर्गंध आ रही है। इसके बाद उसने गेट खोलकर देखा तो रिकॉर्ड रूम में आग लगी थी।

भारत सिंह ने कहा, जब वह रात में मौके पर पहुंचा तो रिकॉर्ड रूम के बाहर एक केन पड़ी थी, इसमें से पेट्रोल की गंध आ रही थी। रिकॉर्ड रूम का गेट टूटा हुआ बाहर की तरफ पड़ा था। एक मोबाइल मिला जिसकी टॉर्च जल रही थी। रिकॉर्ड रूम में वर्ष 1995 से अब तक का रिकॉर्ड रखा था।


रिकॉर्ड रूम सील नहीं किया: आग लगने के बाद भी अफसरों ने रिकॉर्ड रूम को सील नहीं करवाया। लोग दिनभर रिकॉर्ड रूम के अंदर घुसते रहे। इससे बची हुईं फाइलें और खराब हो गईं। इस मामले में जब जनपद सीईओ राजीव मिश्रा को मोबाइल लगाया गया तो उन्होंने हैलो..हैलो कहते हुए कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया।


दस्तावेज की हो रही है जांच


मुरार के प्राइमरी स्कूलों में संविदा शाला शिक्षक के तौर पर भर्ती हुए 76 शिक्षकों के दस्तावेज की जांच चल रही है। जांच में यह बात सामने आई कि शिक्षकों ने हिंदी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद व भारतीय शिक्षा परिषद लखनऊ से डीएड/ बीएड की डिग्री के आधार पर नौकरी हासिल की है। इन दोनों संस्थानों की डिग्री तब मान्य नहीं थी। सीईओ नीरज कुमार सिंह ने चार टीचरों को हटाने की पुष्टि भी की।


शिक्षक भर्ती घोटाले को दबाने लगवाई आग


आम आदमी पार्टी ग्वालियर के मीडिया प्रभारी एडवोकेट रोहित गुप्ता ने कहा, वर्ष 2005 से 2010 के बीच संविदा शिक्षकों की भर्ती में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। घोटाले को दबाने के लिए रिकॉर्ड रूम में आग लगवाई गई है।


इसलिए हो रहा है संदेह


- शाम तक सब कुछ ठीक था पर रात में रिकॉर्ड रूम का गेट टूटा हुआ मिला।

- दरवाजे पर लगा ताला गायब मिला पास में एक केन मिली, इसमें से पेट्रोल की बदबू आ रही थी।

- मौके पर पेचकस व मोबाइल मिला। मोबाइल की टार्च जल रही थी।

- एक बक्से में शिक्षकों से जुड़े दस्तावेज थे जिसे तोड़कर आग लगाई गई।

आग लगाई गई, ऐसी आशंका


- रिकॉर्ड रूम में किस तरह की फाइलों को नुकसान हुआ है? लिस्टिंग करने के निर्देश जनपद मुरार सीईओ को दे दिए हैं। पुलिस में भी अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया है। अभी संविदा शिक्षकों के दस्तावेज का वेरीफिकेशन चल रहा है। - नीरज कुमार सिंह, सीईओ, जिला पंचायत

इसकी सही जांच होनी चाहिए


- रिकॉर्ड रूम में आग साजिश के तहत लगाई गई है। इस बात के सबूत केन, मोबाइल, पेचकस व टूटे हुए गेट से मिलते हैं। घटना की जांच सही तरीके से होना चाहिए। - कमला बाबू सिंह गुर्जर, अध्यक्ष, जपं मुरार 



MPTET  टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News / VYAPAM News  / / 

http://mptet.blogspot.com 

http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/

 

 

Saturday, March 5, 2016

MPTET : मध्यप्रदेश : अतिथि शिक्षकों की भर्ती में उजागर हुआ फर्जीवाड़ा

MPTET  :

मध्यप्रदेश : अतिथि शिक्षकों की भर्ती में उजागर हुआ फर्जीवाड़ा

MP: scam in Guest teachers appointment in panna 



पवई/पन्ना। पन्ना जिले के पवई विकासखण्ड के मोहन्द्रा संकुल अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की फर्जी भर्ती कर वेतन की राशि के गबन का घोटाला उजागर हुआ है।


संकुल अंतर्गत आने वाले 6 शासकीय प्राथमिक-माध्यमिक स्कूलों में आश्चर्यजनक रूप से कागजों पर 8 फर्जी अतिथि शिक्षकों की अगस्त 2015 में भर्ती करके माह दिसम्बर 2015 तक उनके मानदेय के रूप में प्रतिशक 16000 रूपये के मान से राशि निकालकर गबन किया गया है।


मजेदार बात यह है कि जिन संस्थाओं में फर्जी शिक्षकों की भर्ती होना एजुकेशन पोर्टल पर दर्शाया जा रहा है उनके प्रधानाध्यापकों को इसकी कानों-कान भनक तक नहीं हैं। संबंधित संस्थाओं की शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व संकुल प्राचार्य तक इस खुलासे को लेकर हैरान है।


बताते चले कि जिन प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में अतिथि शिक्षकों की भर्ती होना बताया जा रहा है उन संस्थाओं में फर्जी शिक्षकों का कोई शैक्षणिक रिकार्ड तक उपलब्ध नहीं है। यहां तक कि उस नाम के किसी अतिथि शिक्षक को न तो शाला के प्रधान अध्यापक जानते है और न ही संकुल प्राचार्य को कोई जानकारी है। कमाल की बात यह भी है कि फर्जी अतिथि शिक्षक एक भी दिन स्कूल पढ़ाने नही गये बावजूद उनका मानदेय निकाला गया।


प्रदेश सरकार के कथित जीरों टॉलरेंस की प्रतिबद्धता के बीच व्यवस्था में हर स्तर पर गहरी जड़े जमा चुके भ्रष्टाचार का यह एक नमूना मात्र हैं। व्यापम के जरिये नाकाबिलों से रूपये लेकर नौकरी की रैवड़ी बाटने वाले मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को अघोषित तौर पर शासन प्रशासन का खुला संरक्षण प्राप्त है। इसलिये यहां जो भी हो शायद वह कम है।


इस तरह हुआ भंडाफोड़


गौरतलब है कि संकुल मोहन्द्रा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों में कुल 37 अतिथि शिक्षक अपनी सेवाये प्रदान कर रहे हैं। पर जब राज्य सरकार के एजुकेशन पोर्टल पर देखा गया तो वहां मोहन्द्रा संकुल में कुल 45 अतिथि शिक्षकों का माह अगस्त 2015 से दिसंबर 2015 तक का 16 हजार रूपए के मन से मानदेय की रशि का भुगतान होना भी दर्शाया गया है।


जब कुुछ शिक्षकों ने अपने स्तर पर तहकीकात की तो मामला संदिग्ध पाया गया। मोहन्द्रा संकुल की 6 प्राथमिक-माध्यमिक शालायें ऐसी हैं जिनमें 8 अतिथि शिक्षकों की फर्जी भर्ती दर्शायी जा रही हैं। इनके मानदेय की राशि का आहरण अमानगंज डीडीओ संतोष शर्मा के हस्ताक्षर से हुआ।


लिपिक है मास्टर माइण्ड


फर्जीवाड़े में मोहन्द्रा संकुल के लिपिक गोविन्द वर्मन की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। हालाकि जानकारों का मानना है कि अकेले लिपिक इतना बड़ा फर्जीवाड़ा नहीं कर सकता। इसमें विकास खण्ड स्तर से लेकर जिला स्तर और राजधानी भोपाल में बैठे विभागीय अधिकारियों की मिली भगत के बगैर कागजों पर फर्जी अतिथि शिक्षकों की भर्ती और उनके मानदेय की राशि का आहरण संभव नहीं है। शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों का मानना है कि इस पूरे प्रकरण की यदि उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच होती है तो इस फर्जीवाड़े में लिप्त शिक्षा विभाग के अधिकारी बेनकाव हो सकते हैं।


खबर फैलते ही हटाई जानकारी


जब इन अतिरिक्त आठ अतिथि शिक्षकों की जानकारी लेने संबंधित शालाओं से सम्पर्क किया तो सभी ने ने हैरानी जताते हुये एक ही जवाब दिया की उक्त नाम का कोई शिक्षक उनकी शाला में नहीं है। इससे यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि ऊपर ही ऊपर इतना बड़ा फर्जीवाड़ा आखिर कैसे संभव हुआ।


राज्य सरकार के एजुकेशन पोर्टल पर 3 फरवरी तक मोहन्द्रा संकुल में 45 अतिथि शिक्षकों की भर्ती दिखाई गई थी। वह 7 फरवरी आते आते 38 अतिथि शिक्षकों में कैसे तब्दील हो गई। ऐजुकेशन पोर्टल की जानकारी में अचानक तब्दीली इस खेल में शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों से लेकर राज्य स्तरीय अधिकारियों की भूमिका को संदेह के दायरे में लाता है। एजूकेशन पोर्टल में फर्जी अतिथि शिक्षकों के नाम हटाये जाने से इसमें जानकारी दर्ज करने वालों में पूछताछ आवश्यक हो गई है।


गोविन्द वर्मन लिपिक शास. हायर सेकेण्डरी स्कूल मोहन्द्रा का कहना है कि ये गफलत ऐजुकेशन पोर्टल पर गलत एन्ट्री के कारण, हुई है, कहीं भी फर्जी नियुक्तियां नहीं की गई हैं। दो-तीन दिन बाद ऑफिास ज्वाइन करने पर आपको पूरी जानकारी दे दूूंगा।


संतोष शर्मा प्राचार्य शास. हायर सेकेण्डरी मोहन्द्रा का कहना है कि अतिथि शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति का मामला गंभीर है। मैंने स्वयं संबंधित शालाओं में जाकर इसकी प्रारंभिक जांच की है जिसमें संदिग्ध तथ्य सामने आयें हैं इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देकर उनके निर्देशानुसार विस्तृत जांच कर वास्तविकता सामने लाई जाएगी।


एसके मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना का कहना है कि इस संबंध में मुझे आपके माध्यम से जानकारी मिल रही है। बोर्ड परीक्षाओं के पश्चात् टीम गठित कर पूरे प्रकरण की सूक्ष्म जांच कराई जायेगी। यदि कहीं कोई गड़बड़ी पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी।


MPTET  टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News / VYAPAM News  / / 

http://mptet.blogspot.com 

http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/

MPTET : अध्यापकों के बाद अब शिक्षक भी प्रदेशव्यापी आंदोलन की राह पर

MPTET  :

अध्यापकों के बाद अब शिक्षक भी प्रदेशव्यापी आंदोलन की राह पर

Mar 04, 2016, 02:30 AM IST
PrintDecrease FontIncrease Font
EmailGoogle PlusTwitterFacebookCOMMENTS0

20 से 35 वर्ष की सेवा कर चुके सहायक शिक्षकों की पदोन्नति नहीं की गई है। इसके विपरीत उनसे सेवा में कनिष्ठ यानी 1998 में नियुक्त सहायक अध्यापक को पदोन्नत कर अध्यापक /BAC/CAC बना दिया गया है। इस कारण वरिष्ठ सहायक शिक्षक को अपने से सेवा में कनिष्ठ अध्यापक संवर्ग के अधीन कार्य करना पड़ रहा है। इस व्यवस्था से सहायक शिक्षक के स्वाभिमान को चोट पहुंच रही है। शिक्षकों की मांग है कि अध्यापक वर्ग 1 और 2 के स्थान पर केवल वर्ग 3 की ही नियुक्ति की जाए। इससे वरिष्ठ सहायक शिक्षक/शिक्षकों की पदोन्नति हो सकेगी। 

प्रमोशन तो चाहिए ही 

1981 से भर्ती हुए शिक्षक 30 साल से अधिक नौकरी कर चुके हैं। उन्हें तीसरा प्रमोशन मिलना ही चाहिए। जूनियर अध्यापकों को हमारा बोस बनाया जा रहा है। अध्यापकों से हमारा विरोध नहीं है, पर हमें उनके अधीनस्थ नहीं किया जा सकता।  दिनेश चाकणकर, प्रदेश सह संयोजक, मप्र शिक्षक, सहायक शिक्षक संयुक्त मोर्चा 

News Sabhar : Bhaskar News Network

MPTET  टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News / VYAPAM News  / / 

http://mptet.blogspot.com 

http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/

 

 

MPTET : संविदा शिक्षक के पदों पर भर्ती की तैयारी

MPTET  :

संविदा शिक्षक के पदों पर भर्ती की तैयारी

 Feb 05, 2016, 03:41 AM IST

PrintDecrease FontIncrease Font

EmailGoogle PlusTwitterFacebookCOMMENTS0

शासन के आदेश के बाद जिला शिक्षा विभाग द्वारा संविदा शाला शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया करने की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। जिले भर में संविदा शिक्षक वर्ग एक, दो और तीन के लिए करीब 1100 पदों की भर्ती होना है। इन पदों को भरने के लिए शासन को विभाग द्वारा जानकारी भेज दी गई है। 


स्कूल शिक्षा विभाग ने संविदा शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने के आदेश जारी कर दिए है जिसके तहत 21 से 23 फरवरी को सूचना का प्रकाशन होगा। यदि पदों में घटा बड़ी नही हुई तो संपूर्ण मध्यप्रदेश का एकीकृत विज्ञापन 26 फरवरी को जारी होगा। इस बार शासन द्वारा संविदा शिक्षकों की भर्ती नियमों में फेरबदल किया है। इस फेरबदल के कारण अभ्यर्थी एक निकास से अधिक निकाय में आवेदन नहीं कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को एक ही निकाय के लिए आवेदन करना होगा। 


शुरू हो गई हैं तैयारियां 


जिले में संविदा शिक्षकों की भर्ती कराने के संबंध में शासन के आदेश हो गए है। इस आधार पर भर्ती करने की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। एसपी त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी रायसेन 


50 से 60 फीसदी 


अंक लाना अनिवार्य 


संविदा शिक्षकों की भर्ती में पास होने के लिए अगल-अलग श्रेणियों में 50 से 60 फीसदी अंक लाना अनिवार्य किया गया है।अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति व पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 50 फीसदी व सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 60 फीसदी अंक लाना अनिवार्य किया गया है। भर्ती के दौरान अतिथि शिक्षकों को अनुभव के अंक का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। 

 News Sabhar : Bhaskar News Network

MPTET  टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News / VYAPAM News  / / 

http://mptet.blogspot.com 

http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/

 

 

Thursday, February 18, 2016

MPTET : अतिथि शिक्षकों को संविदा शिक्षक बनाने की मांग की

MPTET  :

अतिथि शिक्षकों को संविदा शिक्षक बनाने की मांग की

 


अतिथि शिक्षकों को संविदा शिक्षक बनाने की मांग की 

गंधवानी | संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ ने शासन से मांग है कि संविदा शिक्षक भर्ती से पहले अतिथि शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण किया जाए। स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति अतिथि शिक्षकों से की जाए। 18 फरवरी को प्रदेश के समस्त अतिथि शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष अजय मांडलिक और प्रभारी गणेश गंगवाल कलवानी ने बताया कि जबलपुर हाईकोर्ट के आदेशानुसार अतिथि शिक्षकों को गुरुजी के समान लाभ देते हुए संविदा शिक्षक बनाया जाए। जिन अतिथि शिक्षकों के पास बीएड या डीएड की उपाधि है, उन्हें सीधे बिना किसी परीक्षा के संविदा शिक्षक व जिनके पास डीएड या बीएड की उपाधि नहीं है, उनके अनुभव के आधार पर अलग से विभागीय परीक्षा लेकर संविदा शिक्षक बनाया जाए। पूर्व में 18 और 19 जनवरी को अतिथि शिक्षक संघ ने भोपाल के शाहजहानी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया था, जिसे शिक्षा मंत्री पारस जैन के आश्वासन के बाद स्थगित किया गया था। समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया था, लेकिन एक माह के बाद भी अतिथि शिक्षकों के पक्ष में शासन स्तर से किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं होने से प्रदेश के अतिथि शिक्षकों में आक्रोश है।

MPTET  टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News / VYAPAM News  / / 

http://mptet.blogspot.com 

http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/

 

 

Saturday, January 30, 2016

MPTET : बीएड डिग्रीधारी अगले पांच साल तक और बन सकते हैं प्राइमरी के मास्साब !

MPTET  :

बीएड डिग्रीधारी अगले पांच साल तक और बन सकते हैं प्राइमरी के मास्साब !
नई दिल्ली,

 30-01-16 08:04 PM

केंद्र सरकार शिक्षा के अधिकार (आरटीई)कानून के तहत राज्यों को शिक्षकों की नियुक्ति के नियमों में और पांच साल के लिए ढील दे सकती है। इससे जहां बीएड डिग्रीधारियों के लिए प्राइमरी शिक्षक नियुक्त होने के मौके बढ़ेंगे। वहीं, स्कूलों में पहले से कार्यरत अस्थाई शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अप्रशिक्षितशिक्षकों को जरूरी योग्यता हासिल करने का मौका भी मिलेगा।
शिक्षा के अधिकार कानून- 2011 में लागू हुए प्रावधानों के तहत पांच साल के भीतर स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात के अनुसार शिक्षक नियुक्त किए जाने थे। इसी प्रकार जो शिक्षक अप्रशिक्षित थे, उन्हें न्यूनतम योग्यताएं हासिल करनी थी, ताकि उनकी सेवाएं जारी रखी जा सके। लेकिन पांच साल में शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं हो सकी। न ही सभी अप्रशिक्षित शिक्षक ट्रेंनिंग हासिल कर सके। उल्टे केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत डेढ़ दर्जन राज्यों को बीएड डिग्रीधारियों को प्राइमरी शिक्षक नियुक्त करने की अनुमति दे दी। लेकिन शर्त यह रखी कि वे प्राइमरी शिक्षक की छह महीने की विशेष ट्रेनिंग लेंगे। लेकिन यह कार्य पूरा नहीं हो सका।
सूत्रों के अनुसार नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) ने केंद्र को कहा है कि शिक्षकों की नियुक्ति और न्यूनतम अर्हता हासिल करने की समय सीमा को पांच साल के लिए और बढ़ाकर 2020 कर दिया जाए। राज्यों की तरफ से भी केंद्र को सुझाव आए हैं। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार ने 8 फरवरी को दिल्ली में राज्यों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें इस मुद्दे पर चर्चा होगी और फैसला लिया जाएगा। बता दें कि जिन राज्यों को शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत छूट दी गई हैं वे 31 मार्च 2016 को खत्म हो रही है।
जमीनी सच्चाई- 19.83 लाख शिक्षकों के पद आरटीई के तहत स्वीकृत,
14.15 लाख शिक्षकों की ही हुई भर्ती-
 80 फीसदी कार्यरत शिक्षकों के पास ही पेशेवर डिग्री, शेष अप्रशिक्षित हैं या उनकी डिग्री मान्य नहीं है-
 06 लाख के करीब हैं अप्रशिक्षित या गैर मान्यता प्राप्त डिग्री धारण करने वाले शिक्षक,जो पढ़ा रहे हैं- बीएड, या अन्य अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए इग्नू एवं अन्य विश्वविद्यालयों ने ऑनलाइन कोर्स शुरू किए-
35 से 40 हजार शिक्षक सालाना के दर से ही इन ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में लोगों कोप्रशिक्षित किया जा सका है
बीएड डिग्रीधारियों को होगा फायदा
देश में शिक्षक प्रशिक्षण की करीब 14 लाख सीटें हैं। इनमें से 75 फीसदी सीटें बीएड की हैं, जबकि बाकी सीटें प्राइमरी डीईएलएड की हैं। इसलिए यदि आरटीई में शिक्षकों से जुड़ी छूट की अवधि बढ़ती है, तो बीएड डिग्रीधारियों कोफिर फायदा होगा। राज्यों को उन्हें प्राइमरी शिक्षक नियुक्त करने की छूट फिर से मिल सकती है।

शिक्षकों की कमी

बिहार-2,54,066
झारखंड-69,163
उत्तर प्रदेश-2,91,871
मध्य प्रदेश-88,453
पश्चिम बंगाल-1,04,346
ओडिशा-63,355
छत्तीसगढ़-46,886(स्रोत मानव संसाधन विकास मंत्रालय 2014-15)

   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com 

MPTET  टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News / VYAPAM News  / / 

http://mptet.blogspot.com 

http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/

UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,


Saturday, May 9, 2015

MPTET :संविदा शाला शिक्षक भर्ती प्रशिक्षण कल से

MPTET  :संविदा शाला शिक्षक भर्ती प्रशिक्षण कल से

मंदसौर| संविदा शाला शिक्षक वर्ग 1, 2, 3 में भर्ती के लिए युवाम का विशेष प्रशिक्षण 10 मई से शुरू होगा। सत्र संचालक अर्पण पोरवाल ने बताया आर्य समाज स्थित वैदिक विद्यालय में सुबह 7.30 से प्रशिक्षण देंगे। शाम को 5 से 7 बजे का समय हाेगा। विशेष सत्र के तहत बीएड, डीएड कर चुके सभी विद्यार्थियों काे प्रवेश की पात्रता रहेगी। साथ ही मप्र वन रक्षक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (संविदा) भर्ती के लिए कक्षा लगेगी। भर्ती परीक्षा के तहत विभिन्न विषयों का अध्यापन कराया जाएगा।

MPTET  टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News / VYAPAM News  / / 

http://mptet.blogspot.com 

http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/

  News Source -

    Bhaskar News Network
    May 09, 2015, 04:10 AM IST