Thursday, June 27, 2013

MPTET : टूट रहा है संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों का धैर्य


MPTET : टूट रहा है संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों का धैर्य


Madhya Pradesh Samvida Shikshak Teacher Recruitment News -

भोपाल। संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण ऐसे उम्मीदवार जिन्हें 50 प्रतिशत के टंटे में रोक दिया गया है, का धैर्य अब टूटने लगा है। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद शासन की ओर से किसी भी प्रकार का संकेत ना मिलने के बाद अब गंभीर आंदोलन की तैयारियां शुरू हो गईं हैं।

अभ्यर्थी अभिषेक कांत पाण्डेय ने भोपालसमाचार.कॉम को भेजे मेल में बताया कि मध्य प्रदेश में व्यापम परीक्षा उतीर्ण योग्य ऐसे बेरोजगारों जिन्होंने बीए व डीएड की डिग्री एनसीटीई के नियमानुसार प्राप्त की लेकिन उन्हें नौकरी इसलिए नहीं दी जा रही है कि उनका पिछली परीक्षा स्नातक या इंटर में 50 प्रतिशत से कम अंक है।

इस कारण से ऐसे हजारों योग्य उम्मीदवारों को बाहर कर दिया वहीं व्यापम परीक्षा में अनुत्तीर्ण अतिथि शिक्षकों के हवाले माडल स्कूल सौंप दिया गया है। सरकार की अदूरदर्शिता के चलते व्यापम परीक्षा उतीर्ण बीएड व डीएड डिग्री धारक सड़कों पर आंदोलन करने के लिए बाध्य हो गये हैं।

संविदा शाला वर्ग 1 व 2 हजारों सीटें रिक्त है। जबकि 14 जून 2013 को हाईकोर्ट जबलपुर का एक फैसले में 50 प्रतिशत की बाध्यता को निरस्त कर दिया गया वहीं सरकार को चार हफ्ते में शीध्र भर्ती करने को आदेश भी दिया गया है।

इसके बावजूद व्यापम परीक्षा में अनुतीर्ण कुछ अतिथि शिक्षक को माडल स्कूल में पढ़ाने का दायित्व सौंपा गया है। जबकि प्रदेश में हजारों योग्या व्यापम परीक्षा उतीर्ण बीएड एवं डीएड योगयातधारी की अनदेखी की जा रही है।

व्यापम परीक्षा उमीर्ण और संविदा शाला वर्ग दो के उम्मीदवार मनीष नामदेव को कहना है कि जब हमने एनसीटीई के नियमानुसार बीएड का प्रशिक्षण स्नातका में 50 प्रतिशत से कम अंक में किया और बीएड उतीर्ण के साथ व्यापम की परीक्षा उतीर्ण की है तो सरकार हमारी अनदेखी नहीं कर सकती है। अगर जल्द सरकार चेती नहीं तो हम फिर अपने हक के लिए सड़को पर उतरेंगें



Sunday, June 23, 2013

MPTET : संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में TET को शामिल किए जाने की मांग


MPTET : संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में TET को शामिल किए जाने की मांग


भोपाल। छिंदवाड़ा के TET पास अभ्यर्थियों ने भारत के मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजे एक ज्ञापन में TET पास अभ्यर्थियों को भी शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत हो रहीं संविदा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की है।

उन्होंने अपने ज्ञापन में लिखा है कि मप्र में R.T.E. के अंतर्गत शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जारी है। जिसे मप्र शासन केन्द्र सरकार के नियमानुसार प्रक्रिया पुर्ण करा रहा है। जिसमें प्राथमिक शिक्षा स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) के लियें B.ed. डिग्रीधारी अभ्यर्थी जिन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण की है। ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या म.प्र. में आवश्यकता से अधिक है परन्तु म.प्र. सरकार केन्द्र सरकार के नियमों का हवाला देतें हुये, यह कह रही है, कि ‘‘B.ed. डिग्री ऊंची है। जिसे प्राथमिक शिक्षा स्तर पर नहीं माना जा सकता’। ऐसा कह कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल नही किया गया।

अब तक भर्ती प्रक्रिया का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। तथा 50 प्रतिशत से अधिक पद खाली हैं। इन खाली पदों पर मप्र सरकार द्वारा अप्रशिक्षित (Non. B.ed./D.ed.) अभ्यर्थी जिन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा (T.E.T.) उत्तीर्ण की हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने हेतु केन्द्र सरकार से अनुमति मांगी गई है। ऐसा स्थानीय समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से ज्ञात हुआ हैं।

आज म.प्र. में B.ed. डिग्री धारियों की संख्या आवश्यकता से अधिक है तथा इन्होंने प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परिक्षा (T.E.T.) अच्छे अंको के साथ उत्तीर्ण की है। ‘‘परंतु बेतुका नियम कि उच्च डिग्री धारी (B.ed.) प्राथमिक कक्षा को नहीं पढ़ा सकते’’ प्रथम चरण व अब द्वितीय चरण में भी इन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जा रहा हैं । जो कि इनके साथ बहुत बड़ा अन्याय है।

आज की स्थिति में मप्र में ऐसे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थीयों की संख्या हजारों हैं। जिन्होंने षिक्षक पात्रता परीक्षा (T.E.T.) उत्तीर्ण की हैं तथा वर्ष 2006 (दो हजार छह) के बाद B.ed./D.ed. किया है , परन्तु उनके स्नातक/ हाय. सेकण्डरी में 50 प्रतिषत से कम अंक है तथा उन्हें शैक्षणिक योग्यता में 5 प्रतिशत की छुट न देते हुयें ऐसे हजारों अभ्यर्थीयों को षिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल नही किया गया है।

उसी प्रकार ऐसी महिलाएं भी जो आरक्षित वर्ग से हैं तथा अन्य राज्य से विवाह कर आई है एवं वर्तमान में मध्यप्रदेश की मूल निवासी है उन्हे भी आरक्षण का लाभ न देते हुये भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया हैं।

ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में D.P.E. डिप्लोमा तथा ऐसे अन्य समकक्ष डिप्लोमाधारी जो कि प्राथमिक स्तर तक मान्य हैं । उन्हें हायस्कुल(9 वी. / 10 वी.) के लियें भर्ती में शामिल किया गया है। परन्तु आश्चर्य हैं कि B.ed. डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को प्राथमिक स्तर के लियें योग्य नहीं समझा जा रहा हैं। इस संबंध में मा. उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश द्वारा भी B.ed. डिग्री धारियों को प्रथम चरण में शामिल करने हेतु निर्णय दिया गया जिसे म.प्र सरकार नहीं मान रही है।

अतः सनम्र निवेदन हैं कि, प्राथमिक षिक्षक भर्ती प्रक्रिया में B.ed. डिग्रीधारियों को प्राथमिकता देते हुयें भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जायें। जिससे कि विगत दिनों माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा गुजरात राज्य के संबंध में दियें गयें निर्णय का पालन हो सके और षिक्षक भर्ती प्रक्रिया में प्रषिक्षित षिक्षकों कि ही भर्ती हो सके



Friday, March 1, 2013

CTET 2013




As per some sources next CTET exam will be conducted on July 28, 2013. It it the last Sunday of July in 2013

When details on CTET website will  be available then same will be shared on blog.

Thanks

~ Blog Editor



Sunday, February 24, 2013

MPTET : इंतज़ार खत्म: 21 से होगी संविदा शिक्षकों की भर्ती


MPTET : इंतज़ार खत्म: 21 से होगी संविदा शिक्षकों की भर्ती


भोपाल । स्कूल शिक्षा विभाग ने संविदा शाला शिक्षक की सभी श्रेणियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। सभी जिला कलेक्टर्स सहित विभागीय अमले को भर्ती का टाइम टेबल सहित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संविदा शिक्षक वर्ग-1 व 2 के खाली पदों पर केवल ट्रेंड उम्मीदवारों को ही भर्ती किया जाएगा। इसकी जानकारी एजुकेशन पोर्टल ली जा सकती है। वहीं, भर्ती प्रक्रिया के तहत वर्ग-3 के लिए संबंधित जिलों के कलेक्टर के समन्वय में जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास 21 से 23 फरवरी तक भर्ती की सूचना का प्रकाशन करवाएंगे। इसके पूर्व 20 फरवरी को आयुक्तं लोक शिक्षण, निकायों द्वारा यदि पद संख्या में परिवर्तन किया गया तो विज्ञापन में ऑनलाइन संशोधन कराया जाएगा।


प्रदेश स्तर का कंप्लीट विज्ञापन 26 फरवरी को तैयार होगा और पोर्टल पर उसे डिस्प्ले कर दिया जाएगा। संबंधित जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा निर्धारित केंद्रों पर पात्र अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच और सत्यापन उनके रजिस्ट्रेशन नंबर से करेंगे। यह प्रक्रिया 1 से 7 मार्च तक जारी रहेगी

News Source : भास्कर न्यूज | Feb 20, 2013, 01:41AM IST

Thursday, January 10, 2013

MPTET : संविदा शिक्षक की अंतिम सूची जारी

MPTET : संविदा शिक्षक की अंतिम सूची जारी 

-
अलिराजपुर | 09-जनवरी-2013


 जिला परियोजना समन्वयक श्री आर.एस. बामनिया ने बताया कि द्वितीय गुरूजी पात्रता परीक्ष में चयनित गुरूजियों की संविदा शाला शिक्षक के पद पर नियुक्ति के लिये अंतिम सूची जारी कर दी गई है। यह सूची जिले के समस्त जनपद पंचायतों के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। संविदा शाला शिक्षक को से संबंधित आदेश समस्त विकासखण्डो  के मुख्यकार्यपालन अधिकारी  जारी करेंगें


Source : http://www.dprmp.org/NewsDetail.aspx?newsid=67554&disid=51

Friday, December 14, 2012

MPTET : पहली पात्रता परीक्षा पास गुरुजियों को भी मिलेंगे बोनस अंक



MPTET : पहली पात्रता परीक्षा पास गुरुजियों को भी मिलेंगे बोनस अंक




भोपाल। संविदा शाला शिक्षक पात्रता के लिए आयोजित पहली परीक्षा में पास हुए गुरुजियों के लिए अच्छी खबर है। वे डीएड या बीएड हैं, तो उन्हें भी दूसरी पात्रता परीक्षा में शामिल गुरूजियों की तरह बोनस अंक मिलेंगे। यह घोषणा स्कूल शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनिस ने भाजपा विधायक प्रेमनारायण ठाकुर की ध्यानाकर्षण सूचना और पूरक प्रश्रों के उत्तर में गुरूवार को विधानसभा में की। चिटनिस औपचारिकेत्तर शिक्षा केंद्रों के ऐसे अनुदेशकों और पर्यवेक्षकों को भी पात्रता देने की घोषणा की जो एक साल उपस्थित तो रहे थे लेकिन पूरे वर्ष का मानदेय नहीं मिला था।



एक अन्य ध्यानाकर्षण सूचना के उत्तर में ऊर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भाजपा के केदारनाथ शुक्ल और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को बताया कि सीधी जिले में फीडर सेपरेशन का काम मार्च 2013 में पूरा कर लिया जाएगा।


हायरसेकंडरी पास फील्ड कर्मचारी नहीं समझते तकनीक: उद्यानिकी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस विधायक कल्पना परुलेकर की ध्यानाकर्षण सूचना और पूरक प्रश्रों के उत्तर में कहा कि हम विभाग की गुणवत्ता बढ़ाना चाहते हैं। फील्ड के कर्मचारी हायर सेकंडरी पास हैं, वे तकनीक नहीं समझते। इससे काम प्रभावित हो रहा है।


विभाग में विभिन्न संवर्गों के 3593 पदों के लिए नए सेटअप का प्रस्ताव मंजूरी के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा गया है। विभिन्न श्रेणी के 849 पद खाली हैं। इनमें 527 पद सीधी भर्ती के हैं। ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी के सभी पद पदोन्नति से भरने का प्रावधान किया गया है। पहले 90 प्रतिशत पदोन्नति से और 10 प्रतिशत सीधी भर्ती से भरने का प्रावधान था

News Source : Bhaskar.com (13.12.12)

Monday, December 3, 2012

MPTET / CGTET / MP - Chattisgarh Teachers News : बंद हुए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के स्कूल, टीचर हड़ताल पर



MPTET / CGTET / MP - Chattisgarh Teachers News : बंद हुए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के स्कूल, टीचर हड़ताल पर


मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के टीचर हड़ताल पर


मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लाखों स्कूल टीचर तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं.
मध्य प्रदेश के करीब ढाई लाख अध्यापक सोमवार से तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं. हड़ताली टीचर समान काम, समान वेतन की मांग कर रहे हैं.

अध्यापकों की हड़ताल से राज्य के करीब एक लाख 20 हज़ार स्कूल सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं. ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में ताले लग गए हैं.

अध्यापकों की हड़ताल को संविदा शिक्षकों का पूरा समर्थन मिल रहा है. अध्यापकों का आंदेलन अध्यापक संयुक्त मोर्चा बैनर के तले पूरे राज्य में चलाया जा रहा है.

सूत्रों ने बताया कि राज्य के तकरीबन तीन लाख अध्यापक और संविदा शिक्षक इस हड़ताल में हिस्सा ले रहे हैं. 

मोर्चा के पदाधिकारियों के मुताबिक आगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानीं तो 3 से 5 दिसंबर तक चलने वाला उनका आंदोलन अनशन में तब्दील हो जाएगा. उन्होंने तो यहां तक कहा कि अध्यापक बोर्ड परीक्षा का भी बहिष्कार करेंगे.

उधर प्रदेश के विश्वविद्यालय कर्मचारी भी अपनी 12 सूत्री मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल कर रहे हैं. इसमें बरकतउल्ला, माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, जबलपुर, रीवा, इंदौर, उज्जैन और चित्रकूट आदि के कर्मचारी शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ में भी हड़ताल
मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. संविलियन और छठे वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षाकर्मी रैली और सभी ज़िला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं.

राज्य में शिक्षाकर्मियों की हड़ताल में ब्लॉक स्तर के तकरीबन 1.80 लाख शिक्षाकर्मी हिस्सा ले रहे हैं. इस हड़ताल से करीब 21 हज़ार स्कूलों में तालाबंद की स्थिति बन गई है.

News Source : http://www.samaylive.com/regional-news-in-hindi/madhya-pradesh-news-in-hindi/181689/school-teachers-madhya-pradesh-chhattisgarh-strike.html
***********************************
During these days teachers job related problems are heard everywhere.
As RTE implementation created heavy demand of teachers. And TET exams are conducted everywhere.
This time news is related with Salary/ Sixth pay commission to Samvida Teachers.