Monday, May 28, 2012

MPTET : डीएड को अंक, बीएड को ठेंगा



MPTET : डीएड को अंक, बीएड को ठेंगा 

Madhya Pradesh Teacher Eligibility Test News : 
Samvida Teacher Recruitment in MP
रतलाम। संविदा वर्ग-3 58 हजार पदों के लिए डिप्लोमा ऑफ एजुकेशन (डीएड) वालों को प्राथमिकता मिलना तय है। इन्हें बोनस के तौर पर 20 अंक भी दिए जाएंगे, लेकिन बेचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) को अंक देने के नाम पर ठेंगा दिखाया जाएगा, जबकि बीएड एक डिग्री और डीएड सिर्फ डिप्लोमा है


इसके बाद ही एमपी ऑनलाइन के जरिये भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन प्रक्रिया में सभी जिलों के विकासखंडवार पद बनाए जाएंगे। इसके आधार पर ही पात्र ही एमपी ऑनलाइन के माध्यम से जिलों की भर्ती में ऑप्शन भरेंगे। प्रक्रिया में शामिल होने वाले आवेदक 50 जिलों को ऑप्शन के रूप में भर सकता हैं।

इसके बाद जिला स्तर दस्तावेजों का सत्यापन होगा। इसमें व्यावसायिक परीक्षा मंडल की पात्रता परीक्षा में नंबर व डीएड की अंकसूची देखी जाएगी। डिप्लोमा होने पर आवेदक को 20 अंक बोनस के रूप में प्राप्त होंगे। बीएड वालों को किसी प्रकार के अंक नहीं दिए जाएंगे। दस्तावेजोें की जांच में जाति प्रमाण-पत्र, स्नातक की डिग्री व अन्य जरूरी दस्तावेज देखे जाएंगे। इसके बाद जिला स्तर पर मैरिट सूची बनाई जाएगी। इसी सूची के आधार पर जिला स्तर पर नियुक्ति होगी। 

आरक्षण का लाभ मिलेगा : वर्ग-3 की नियुक्ति में आरक्षण का लाभ भी मिलेगा। महिलाओं को 50 फीसदी, एसटी को 16 फीसदी, एससी 20 फीसदी और विकलांग को 6 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा


News : Patrika.com (28.5.12)


Wednesday, May 16, 2012

MPTET : मध्यप्रदेश में शिक्षकों के 13 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती


MPTET : मध्यप्रदेश में शिक्षकों के 13 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती 


Madhya Pradesh Government going to recruit 13013 Samvida Shikshak Grade - II Teachers

भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्रिपरिषद ने माध्यमिक शालाओं के लिए संविदा शिक्षक श्रेणी-दो के 13 हजार 13 पदों को भर्ती के जरिए भरने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा 13 हजार 13 सहायक शिक्षकों को उच्च श्रेणी शिक्षक के रूप में पदोन्नति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज यहां संपन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद ने इसके अलावा सरकारी सेवा में मृत व्यक्तियों के परिवारजन को दी जाने वाली संविदा नियुक्ति के संबंध में दो बच्चों तक के प्रतिबंध को समाप्त करने का फैसला किया है।

अब दो से अधिक बच्चे होने पर भी संविदा नियुक्ति में बाधा नहीं आएगी। यह निर्णय आदेश जारी होने की तिथि से लागू होगा और पुराने मामले इसमें शामिल नहीं होंगे।

Thursday, April 26, 2012

MPTET : Samvida Shala Shikshak (Grade-III) Eligibility Test Result - 2011 - Declared

MADHYA PRADESH PROFESSIONAL EXAMINATION BOARD

(MADHYA PRADESH VYAVSAYIK PAREEKSHA MANDAL)
"Chayan Bhawan", Main Road No.1, Chinar Park (East), Bhopal - 462011

Samvida Shala Shikshak (Grade-III) Eligibility Test Result - 2011
MP Samvidashala Shikshak - Grade IIIrd Teacher Result Declared

See following link result (By Enter Your Roll No ) :
Samvida Shala Shikshak (Grade-III) Test Result - 2011

For answer keys, visit below link : -
Answer Key : Final Answer

संविदा शिक्षक वर्ग-3 के परिणाम घोषित, सुनीता टॉप

भोपाल। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने बुधवार को संविदा शिक्षक शाला पात्रता परीक्षा वर्ग-3 के परिणामों की घोषणा कर दी। 22 जनवरी को आयोजित की गई इस परीक्षा में 133.22 अंकों के साथ जबलपुर की सुनीता शर्मा ने टॉप किया है। मुरैना की ज्योति शिवहरे व छिंदवाड़ा के जयंत असराती क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे हैं। भोपाल का कोई भी विद्यार्थी टॉप-10 में नहीं है। परीक्षा परिणाम व्यापमं की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। संविदा शिक्षक शाला पात्रता परीक्षा वर्ग-3 की इस परीक्षा में कुल 12 लाख 21 हजार 480 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 4 लाख 48 हजार 186 को सफल घोषित किया गया है। परिणामों की घोषणा करते हुए व्यापमं अध्यक्ष रंजना चौधरी ने बताया कि इस परीक्षा के द्वारा प्रदेश के स्कूलों में प्राइमरी स्तर पर लगभग 58 हजार पदों पर भर्ती होनी है

Wednesday, April 4, 2012

Madhya Pradesh / MP TET : Samvida Shiksha who qualify Teacher Eligibility Test are going to Promoted as Guru jee / Samvida Shiksha Grade - III



संविदा शिक्षक कहलाएंगे अब गुरूजी 
( Madhya Pradesh / MPTET : Samvida Shiksha who qualify Teacher Eligibility Test are going to Promoted as Guru jee /  Samvida Shiksha Grade - III)

गुना। शिक्षा गारंटी शालाओं के गुरूजियों के लिए अच्छी खबर है। ऎसे गुरूजी जो पात्रता परीक्षा पास कर चुके हैं, उन्हें संविदा शिक्षक वर्ग-3 पर पदोन्नत करने के आदेश शासन ने जारी कर दिए हैं


व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वर्ष 2008-09 में हुई परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शिक्षा गारंटी शालाओं में पढ़ा रहे गुरूजी लंबे समय से शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे थे। मगर राज्य शिक्षा केन्द्र आयुक्त की हरी झंडी न मिलने से मामला पिछले तीन साल से अटका था। इस आशय के आदेश तीन अपै्रल को जारी हो गए हैं। इसके साथ ही पात्रता परीक्षा प्रथम और द्वितीय श्रेणी में पास करने वाले गुरूजियों से बीआरसी कार्यालय ने आवेदन मांगे हैं। जिला छानबीन समिति की पड़ताल के बाद पात्र उम्मीदवारों को संविदा शिक्षक वर्ग-3 का दर्जा दिया जाएगा

आठ सैकड़ा गुरूजी सरकार भरोसे
2008-09 में दो चरणों में रखी गई परीक्षा में जिलेभर से करीब एक हजार गुरूजी शामिल हुए थे। इसमें केवल 200 ही पास हो पाए। इस तरह 800 गुरूजी दक्षता साबित करने में नाकाम रहे, जिसका मलाल उन्हें आज भी सता रहा है। अब उनके भविष्य का फैसला सरकार को तय करना है

News : Patrika (4.4.12)


Friday, March 16, 2012

MP Highcourt Revert its Own Decision and Allowed include 70 Candidate who cleared Samvida Teacher Eligibility Test in 2005


संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने के आदेश


(MP Highcourt Revert its Own Decision and Allowed include 70 Candidate who cleared Samvida Teacher Eligibility Test in 2005)


ग्वालियर-!- हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने अपने पूर्व के एक आदेश को उलटते हुए भिंड जिले की संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में उन 70 उम्मीदवारों को शामिल करने के आदेश दिए हैं जिन्होंने वर्ष 2005 की पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की थी। न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल और न्यायमूर्ति शील नागू की बेंच ने याची तरुण कुमार चतुर्वेदी व अन्य की ओर से दायर अपील पर सुनवाई करते हुए बुधवार को ये आदेश दिए।
याची पक्ष ने दलील दी कि उन्होंने वर्ष 2005 में संविदा शिक्षक वर्ग 2 और 3 के लिए पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की थी जिसकी भर्ती 2006 में होनी थी। वर्ष 2006 में भिंड में संविदा शिक्षक भर्ती प्रकिया में धांधली का मामला सामने आने पर हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया था। इसके बाद वर्ष 2010 में फिर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन इसमें उन आवेदकों को शामिल नहीं किया, जिन्होंने वर्ष 2005 में पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की थी


News : Bhaskar (16.3.12)

Wednesday, February 15, 2012

Madhya Pradesh - MP Samvida Shikshak Grade - 2 Teacher Eligibility Test on 19th Feb 2012

19 को संविदा शिक्षक वर्ग-2 की पात्रता परीक्षा
( Madhya Pradesh - MP Samvida Shikshak Grade - 2 Teacher Eligibility Test on 19th Feb 2012)
रविवार को दोपहर 2.00 से 4.45 बजे तक होगी परीक्षा।
नगर संवाददाता सागर
संविदा शिक्षक वर्ग-दो की पात्रता परीक्षा 19 फरवरी को सागर के २६ केंद्रों पर होगी। परीक्षा इस बार दोपहर दो बजे शुरू होगी। परीक्षा सभी केंद्रों पर एक साथ शुरू होगी। जिले के 11 हजार 700 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। नकल रोकने के लिए केंद्रों में प्रेक्षक के अलावा पुलिस जवान भी तैनात रहेंगे।

सिर्फ प्रवेश-पत्र और पेन : अभ्यर्थियों को सिर्फ प्रवेश-पत्र और काला बॉल प्वाइंट पेन लेकर परीक्षा केंद्र में जाने की इजाजत मिलेगी।