Monday, June 4, 2012

MP Samvida Shala Shikshak Grade 3rd Teacher Recruitment


MPTET : 11 तक जमा होंगे आवेदन 
( Samvida Shala Shikshak Grade 3rd Teacher Recruitment, Application can be submitted upto 11th June 2012)

Candidates are advised to contact/visit relevant authority/website to see details.

द्वितीय गुरुजी पात्रता परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले शिक्षा गारंटी केंद्रों के गुरुजियों, पर्यवेक्षकों एवं तत्कालीन औपचारिक शिक्षा केंद्रों के अनुदेशकों, पर्यवेक्षकों की संविदा शाला शिक्षक श्रेणी-3 के पद पर पात्रतानुसार नियुक्ति की जाना है। इस संबंध में निर्धारित प्रारूप में आवेदन 11 जून तक जिला शिक्षा केंद्र में कार्यालयीन समय में जमा कराया जा सकता है। प्रारूप जिला शिक्षा केंद्र तथा नीमच, मनासा व जावद के जनपद शिक्षा केंद्रों पर देखा जा सकता है।

News Source : Bhaskar.com (5.6.12)

Application for Samvida Shala Shikshak Grade Three in Madhya Pradesh


MPTET : संविदा शाला शिक्षक वर्ग तीन के लिये आवेदन

Application for Samvida Shala Shikshak Grade Three in Madhya Pradesh

भोपाल। भोपाल जिले की शिक्षा गारंटी शालाओं में कार्यरत गुरूजी और औपचारिक शिक्षा के अनुदेशक,पर्यवेक्षक जिन्होंने व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित द्वितीय गुरूजी पात्रता परीक्षा वर्ष 2009 में अर्हता प्राप्त कर ली है वह संविदा शाला शिक्षक वर्ग तीन के लिये आवेदन कर सकते है।

जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि इक्कीस अप्रेल 1999 के पूर्व औपचारिक शिक्षा केन्द्रों के अनुदेशक,पर्यवेक्षक और 19 जुलाई 2005 के पूर्व शिक्षा गारंटी शाला में गुरूजी के पद पर कार्यरत ऐसे आवेदक जिन्होंने व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित द्वितीय गुरूजी पात्रता परीक्षा वर्ष 2009 में अर्हता प्राप्त कर ली है वह संविदा शाला शिक्षक वर्ग तीन के लिये आवेदन कर सकते है। संविदा शाला शिक्षक वर्ग तीन के नियोजन के लिये निर्धारित प्रारूप में आवेदन 10 जून 2012 तक जिला शिक्षा केन्द्र डी ब्लाक पुराना सचिवालय में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत किये जा सकेंगे।

आवेदक को आवेदन के साथ नियुक्ति पत्र,व्यापम द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र,शैक्षणिक योग्यता,जाति प्रमाण पत्र,फोटोग्राफ,मानदेय प्राप्त करने संबंधी बैंक पासबुक की छायाप्रति अथवा वेतन देयक की छायाप्रति जिसमें निरंतरता प्रमाणित हो सकें संलग्न करना अनिवार्य है। इसके अलावा हाईस्कूल,हायरसेकण्डरी बोर्ड परीक्षा की अंकसूची,प्रमाण पत्र ,अनुभव प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतिलिपि आवेदन के साथ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जाना है।

MPTET : प्राइवेट शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा



MPTET : प्राइवेट शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा



ग्वालियर। शासकीय स्कूलों के साथ अब अशासक ीय स्कूलों एवं अनुदान प्राप्त शालाओं के शिक्षकों को भी अब बिना पात्रता परीक्षा के नौकरी नहीं मिलेगी। शासकीय शिक्षकों के साथ प्राइवेट स्कूल में शिक्षक बनने के लिए अब टीचर एलीजिबिलटी टेस्ट( टीईटी) शिक्षक पात्रता परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा केवल एक से आंठवी तक के शिक्षकों के लिए आरटीई के तहत आयोजित होगी।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 23 के तहत गठित अकादमिक प्राधिकारी राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा पहली से आंठवी तक के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एवं व्यावसायिक योग्यता के साथ टीचर एलीजिबिलटी टेस्ट( टीईटी) शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना बेहद जरूरी है।
यहां स्पष्ट कर दें कि सरकारी एवं गैरसरकारी दोनों प्रकार के शिक्षकों को टीईटी पास करनी होगी। राज्य शिक्षा केंद्र के आयुक्त अशोक वर्णवाल ने इस संबध में जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे प्राइवेट स्कूलों को भर्ती नियमों के बारे में अवगत करा दें, ताकि वे निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही शिक्षकों की भर्ती कर सकें।


News Source : rajexpress.in (3-6-12)

Monday, May 28, 2012

MPTET : डीएड को अंक, बीएड को ठेंगा



MPTET : डीएड को अंक, बीएड को ठेंगा 

Madhya Pradesh Teacher Eligibility Test News : 
Samvida Teacher Recruitment in MP
रतलाम। संविदा वर्ग-3 58 हजार पदों के लिए डिप्लोमा ऑफ एजुकेशन (डीएड) वालों को प्राथमिकता मिलना तय है। इन्हें बोनस के तौर पर 20 अंक भी दिए जाएंगे, लेकिन बेचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) को अंक देने के नाम पर ठेंगा दिखाया जाएगा, जबकि बीएड एक डिग्री और डीएड सिर्फ डिप्लोमा है


इसके बाद ही एमपी ऑनलाइन के जरिये भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन प्रक्रिया में सभी जिलों के विकासखंडवार पद बनाए जाएंगे। इसके आधार पर ही पात्र ही एमपी ऑनलाइन के माध्यम से जिलों की भर्ती में ऑप्शन भरेंगे। प्रक्रिया में शामिल होने वाले आवेदक 50 जिलों को ऑप्शन के रूप में भर सकता हैं।

इसके बाद जिला स्तर दस्तावेजों का सत्यापन होगा। इसमें व्यावसायिक परीक्षा मंडल की पात्रता परीक्षा में नंबर व डीएड की अंकसूची देखी जाएगी। डिप्लोमा होने पर आवेदक को 20 अंक बोनस के रूप में प्राप्त होंगे। बीएड वालों को किसी प्रकार के अंक नहीं दिए जाएंगे। दस्तावेजोें की जांच में जाति प्रमाण-पत्र, स्नातक की डिग्री व अन्य जरूरी दस्तावेज देखे जाएंगे। इसके बाद जिला स्तर पर मैरिट सूची बनाई जाएगी। इसी सूची के आधार पर जिला स्तर पर नियुक्ति होगी। 

आरक्षण का लाभ मिलेगा : वर्ग-3 की नियुक्ति में आरक्षण का लाभ भी मिलेगा। महिलाओं को 50 फीसदी, एसटी को 16 फीसदी, एससी 20 फीसदी और विकलांग को 6 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा


News : Patrika.com (28.5.12)


Wednesday, May 16, 2012

MPTET : मध्यप्रदेश में शिक्षकों के 13 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती


MPTET : मध्यप्रदेश में शिक्षकों के 13 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती 


Madhya Pradesh Government going to recruit 13013 Samvida Shikshak Grade - II Teachers

भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्रिपरिषद ने माध्यमिक शालाओं के लिए संविदा शिक्षक श्रेणी-दो के 13 हजार 13 पदों को भर्ती के जरिए भरने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा 13 हजार 13 सहायक शिक्षकों को उच्च श्रेणी शिक्षक के रूप में पदोन्नति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज यहां संपन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद ने इसके अलावा सरकारी सेवा में मृत व्यक्तियों के परिवारजन को दी जाने वाली संविदा नियुक्ति के संबंध में दो बच्चों तक के प्रतिबंध को समाप्त करने का फैसला किया है।

अब दो से अधिक बच्चे होने पर भी संविदा नियुक्ति में बाधा नहीं आएगी। यह निर्णय आदेश जारी होने की तिथि से लागू होगा और पुराने मामले इसमें शामिल नहीं होंगे।

Thursday, April 26, 2012

MPTET : Samvida Shala Shikshak (Grade-III) Eligibility Test Result - 2011 - Declared

MADHYA PRADESH PROFESSIONAL EXAMINATION BOARD

(MADHYA PRADESH VYAVSAYIK PAREEKSHA MANDAL)
"Chayan Bhawan", Main Road No.1, Chinar Park (East), Bhopal - 462011

Samvida Shala Shikshak (Grade-III) Eligibility Test Result - 2011
MP Samvidashala Shikshak - Grade IIIrd Teacher Result Declared

See following link result (By Enter Your Roll No ) :
Samvida Shala Shikshak (Grade-III) Test Result - 2011

For answer keys, visit below link : -
Answer Key : Final Answer

संविदा शिक्षक वर्ग-3 के परिणाम घोषित, सुनीता टॉप

भोपाल। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने बुधवार को संविदा शिक्षक शाला पात्रता परीक्षा वर्ग-3 के परिणामों की घोषणा कर दी। 22 जनवरी को आयोजित की गई इस परीक्षा में 133.22 अंकों के साथ जबलपुर की सुनीता शर्मा ने टॉप किया है। मुरैना की ज्योति शिवहरे व छिंदवाड़ा के जयंत असराती क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे हैं। भोपाल का कोई भी विद्यार्थी टॉप-10 में नहीं है। परीक्षा परिणाम व्यापमं की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। संविदा शिक्षक शाला पात्रता परीक्षा वर्ग-3 की इस परीक्षा में कुल 12 लाख 21 हजार 480 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 4 लाख 48 हजार 186 को सफल घोषित किया गया है। परिणामों की घोषणा करते हुए व्यापमं अध्यक्ष रंजना चौधरी ने बताया कि इस परीक्षा के द्वारा प्रदेश के स्कूलों में प्राइमरी स्तर पर लगभग 58 हजार पदों पर भर्ती होनी है

Wednesday, April 4, 2012

Madhya Pradesh / MP TET : Samvida Shiksha who qualify Teacher Eligibility Test are going to Promoted as Guru jee / Samvida Shiksha Grade - III



संविदा शिक्षक कहलाएंगे अब गुरूजी 
( Madhya Pradesh / MPTET : Samvida Shiksha who qualify Teacher Eligibility Test are going to Promoted as Guru jee /  Samvida Shiksha Grade - III)

गुना। शिक्षा गारंटी शालाओं के गुरूजियों के लिए अच्छी खबर है। ऎसे गुरूजी जो पात्रता परीक्षा पास कर चुके हैं, उन्हें संविदा शिक्षक वर्ग-3 पर पदोन्नत करने के आदेश शासन ने जारी कर दिए हैं


व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वर्ष 2008-09 में हुई परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शिक्षा गारंटी शालाओं में पढ़ा रहे गुरूजी लंबे समय से शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे थे। मगर राज्य शिक्षा केन्द्र आयुक्त की हरी झंडी न मिलने से मामला पिछले तीन साल से अटका था। इस आशय के आदेश तीन अपै्रल को जारी हो गए हैं। इसके साथ ही पात्रता परीक्षा प्रथम और द्वितीय श्रेणी में पास करने वाले गुरूजियों से बीआरसी कार्यालय ने आवेदन मांगे हैं। जिला छानबीन समिति की पड़ताल के बाद पात्र उम्मीदवारों को संविदा शिक्षक वर्ग-3 का दर्जा दिया जाएगा

आठ सैकड़ा गुरूजी सरकार भरोसे
2008-09 में दो चरणों में रखी गई परीक्षा में जिलेभर से करीब एक हजार गुरूजी शामिल हुए थे। इसमें केवल 200 ही पास हो पाए। इस तरह 800 गुरूजी दक्षता साबित करने में नाकाम रहे, जिसका मलाल उन्हें आज भी सता रहा है। अब उनके भविष्य का फैसला सरकार को तय करना है

News : Patrika (4.4.12)